फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration strict on demolition of house, show cause notice to BDO

Kushinagar News: आवास गिराए जाने पर प्रशासन सख्त, बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

Sat, 27 Sep 2025 10:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Administration strict on demolition of house, show cause notice to BDO
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया विकास खंड मुख्यालय स्थित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आवास को बिना नीलामी प्रक्रिया अपनाए ही ध्वस्त कराए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व बीडीओ आवास को मरम्मत के नाम पर ध्वस्त करा दिया गया था। जबकि करीब पांच वर्ष पूर्व ही क्षेत्र पंचायत द्वारा लगभग 5.64 लाख रुपये की लागत से इस भवन का मरम्मतीकरण कराया गया था। आवास ध्वस्तीकरण की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया और तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने कहा कि जब इस भवन का मरम्मत कराया गया था तो इसे फिर कैसे गिरा दिया गया।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार जब बीडीओ का निवास विकास खंड मुख्यालय पर ही होता है। आवास गिराए जाने की जानकारी उनसे छिपी कैसे रह सकती है। डीडीओ अरुण पाण्डेय ने बताया कि बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। मामले की जांच की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed