फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration raids Hotel Surya Palace, seals it

Kushinagar News: होटल सूर्या पैलेस पर प्रशासन का छापा, सील

Wed, 07 May 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Administration raids Hotel Surya Palace, seals it
होटल को सील कराते तहसीलदार अभिषेक कुमार। संवाद 
पकवा इनार। कुशीनगर में नहर की पटरी के बगल में संचालित होटल में मंगलवार की दोपहर में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। जहां नियमों की अनदेखी पाए जाने पर होटल को सील कर दिया गया। होटल में दो जोड़े युवक-युवतियां मिले। जिन्हें उनके परिजनों को थाने बुलाकर सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक होटल से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं बरामद हुई है। नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पुलिस ने होटल को सील कर दिया।
नगरपालिका के वार्ड नंबर 21 बुद्ध नगरी नहर रोड पर संचालित होटल सूर्या पैलेस में पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि यहां बाहर से लड़कियों को बुलाकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को दोपहर में ही नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार व चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल की अगुवाई में पुलिस ने होटल में छापा मारा। यहां से दो जोड़े युवक-युवतियां मिले।
विज्ञापन

पुलिस उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ कर परिजनों को हिदायत देकर सुपुर्द किया। चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। दबिश कै दौरान मौजूद संचालक ने प्रवेश पंजिका, पंजीकरण और कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने बताया कि होटल मानकों को दरकिनार कर संचालन मिला। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर होटल सील किया गया है। संचालक के खिलाफ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई में जुटी है।

होटल के कोने-कोने की हुई जांच : प्रशासन और पुलिस ने होटल के कमरों से लेकर कोना-कोना तक की तहकीकात की गई। इसमें करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लगा।
इसके अलावा होटल में आने जाने वालों से संबंधित जानकारी ली गई, सटीक और स्पष्ट कुछ भी कागजात प्रशासन को नहीं प्रस्तुत कर सके। इस तारतम्य में सील कर दिया गया। कमरों के अलावा गहनता से हर जगह की जांच पड़ताल की गई। रोचक मामला यह रहा कि होटल सील की कार्रवाई सुनकर एक छिपी युवती बाहर निकली, इस पर पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई। लेकिन इस तथ्य की भी किसी जिम्मेदार ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed