{"_id":"624dd0f70b2bbd556d5aa0a9","slug":"adm-raided-the-district-hospital-kushinagar-news-gkp4324481190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने जिला अस्पताल में मारा छापा, नौ बिचौलिए पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने जिला अस्पताल में मारा छापा, नौ बिचौलिए पकड़े गए
विज्ञापन
एडीएम और एसडीएम के छापा के दौरान पूछताछ करती पुलिस।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम ने जिला अस्पताल में मारा छापा, नौ बिचौलिए पकड़े गए
मरीजों और तीमारदारों को बिचौलिए दवा के लिए लेकर चले जाते हैं निजी मेडिकल स्टोर
पडरौना। जिला अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर बुधवार को एडीएम और एसडीएम सदर ने पुलिसफोर्स के साथ छापा मारा। सभी गेट बंद कर बिचौलियों की खोजबीन की गई। एक महिला सहित नौ लोग पकड़ लिए गए। पुलिस उन्हें साथ लेकर चली गई।
जिला अस्पताल में ओपीडी, एक्सरे, इमरजेंसी कक्ष, अल्ट्रासाउंड, वार्ड सहित सभी प्रमुख स्थानों पर बिचौलिए सक्रिय रहते हैं, जो मरीजों से त्वरित इलाज के नाम पर रकम ऐंठते हैं और दवाइयां भी मेडिकल स्टोर से दिला देते हैं। इस तरह मुफ्त इलाज की उम्मीद में आए लोगों को बिचौलियों की वजह से अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जिला अस्पताल के सूत्रों की मानी जाए तो यहां छह से अधिक महिलाएं सक्रिय हैं। इनके अलावा काफी संख्या में पुरुष बिचौलिए भी सक्रिय हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ‘अमर उजाला’ ने जिला अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता की खबर प्रकाशित भी की थी। डीएम ने चुनाव बाद बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।
डीएम के निर्देश पर बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे एडीएम देवीदयाल वर्मा, एसडीएम सदर महातम सिंह के साथ पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और जिला अस्पताल के सभी दरवाजों को बंद कराकर बिचौलियों की खोजबीन शुरू कराई। इतनी देर में मौका देखकर अधिकतर बिचौलिए भाग खड़े हुए, लेकिन एक महिला और आठ पुरुष बिचौलिए पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
कोट
जिला अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता के बारे में डीएम सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया था। इसी क्रम में बुधवार को एडीएम और एसडीएम सदर ने जिला अस्पताल में छापा मारकर बिचौलियों को पकड़ा। कुल नौ लोग पकड़े गए हैं। इनमें एक महिला और आठ पुरुष हैं।
डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता की सूचना मिलने पर छापा मारा गया है। नौ लोग पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल का ऐसे ही औचक निरीक्षण जारी रहेगा। बिचौलिए जिला अस्पताल नहीं छोड़ेंगे तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा।
देवीदयाल वर्मा, एडीएम