फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ADM Alerts Farmers Affected by Rail Project

Kushinagar News: रेल परियोजना से प्रभावित किसानों को एडीएम ने किया सचेत

Fri, 22 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
ADM Alerts Farmers Affected by Rail Project
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के माघी कोठिलवा गांव के पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को छितौनी–तमकुही रोड नई रेल लाइन परियोजना से प्रभावित किसानों की बैठक की गई। एडीएम (जे) गुलाब सिंह ने किसानों से कहा कि परियोजना से प्रभावित किसान अपने जरूरी अभिलेख तैयार कराकर अपनी फाइल सीधे बनवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति कार्य करवाने के नाम पर अतिरिक्त पैसे की मांग करता है तो ऐसे दलालों से सावधान रहें। किसान सीधे लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार से संपर्क करें। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित अधिकारी को अपना नंबर उपलब्ध कराएं या सीधे संपर्क करें, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम प्रधान गोबरी चौहान, गया चौहान, रामकिशन सहनी, जगतनारायण गोंड, कलावती देवी, विक्रम सहनी, सुखल चौहान, श्याम सुंदर चौहान, श्रीपूजन चौहान, रामायण चौहान, लालजी चौहान, ध्रुव चौहान, वर्मा चौहान, शर्मा चौहान, रुदल यादव और रामअवध समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जटहां बाजार क्षेत्र के प्रभावित किसान प्रमोद कुमार गुप्ता, कमलेश यादव सहित दर्जनों किसानों ने आरोप लगाया कि पडरौना तहसील के लेखपाल और कानूनगो द्वारा फाइलें देखी जा रही हैं, लेकिन तहसीलदार अभिषेक पांडेय यह कहकर फाइल वापस कर दे रहे हैं कि अभी जमीन का सर्वे होना बाकी है। किसानों का कहना है कि उन्हें गुमराह कर भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक रूप से भटकाया जा रहा है।

वहीं, खड्डा तहसील क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के लेखपाल बाकेलाल ने बताया कि किसानों की लगभग 100 फाइलें एसएलओ कार्यालय देवरिया में जमा की जा चुकी हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि पडरौना तहसील प्रशासन के रवैये से परियोजना प्रभावित लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed