फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aditya died due to head injury

Kushinagar News: सिर में चोट लगने से हुई थी आदित्य की मौत

Sun, 20 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aditya died due to head injury
कुशीनगर/कसया। आदित्य की हत्या और हादसे के बीच उलझी पुलिस टीम शनिवार को घटनास्थल पर पहुंची और सीन रीक्रिएशन किया। कसया से पडरौना तक दुकानों पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। सीडीआर की मदद से घटना के तह में जाने में पुलिस जुटी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर दस से अधिक जगह चोट के निशान मिले हैं। वहीं युवती और इसके मामा समेत दस लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर दूसरे दिन भी पूछताछ करती रही। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा चौधरी निवासी आदित्य गिरी (22) मंगलवार की शाम को अपने घर से शादी का कार्ड बांटने के लिए रामकोला के भोदसी गया था। वहां से लौटकर घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश शुरू किए, 16 मार्च को तुर्कपट्टी पुलिस से तहरीर भी दिया था, लेकिन 15 मार्च की रात को ही रामकोला थाने में युवती का अपहरण करने का केस दर्ज हुआ था। रामकोला नगर के एक वार्ड की रहने वाली युवती की नानी ने आदित्य पर युवती का अपहरण करने का केस दर्ज कराया। तीन दिन बाद शुक्रवार को आदित्य की लाश बाड़ीपुल के पास झाड़ी में मिली। आदित्य के पिता युवती के मामा व रिश्तेदारों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहा है। मामला क्रिटकल होने के कारण मौके पर खुद एसपी संतोष मिश्रा पहुंचना पड़ा। एसपी के निर्देश पर शाम को कसया, रामकोला थाने और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर सीन रीक्रिएशन किया। पुलिस ने करीब 10 टीम गठित कर कसया से लेकर पडरौना तक सड़क के किनारे दुकानों पर लगे सीसी टीवी का फुटेज खंगाला। युवक के मोबाइल का सीडीआर की मदद से पुलिस घटना का कारण ढूंढ़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद दरवाजे पर आदित्य का शव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। मंगल गीतों की जगह कल से ही घर में लोग विलख रहे हैं। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल का सीडीआर सहित निकाला जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed