{"_id":"5f09f6dc8ebc3e637e5c6c6a","slug":"aditional-chief-secretary-visited-jagdishpur-kushinagar-news-gkp357816359","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख गाड़ी से नहीं निकले अपर मुख्य सचिव, जगदीशपुर गांव के लोग करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख गाड़ी से नहीं निकले अपर मुख्य सचिव, जगदीशपुर गांव के लोग करते रहे इंतजार
विज्ञापन
जगदीशपुर गांव के बंचरा मंदिर पर पोखरे का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव सहकारिता एमवीएस रामु रेड्?
- फोटो : KUSHINAGAR
गंदगी देख गाड़ी से नहीं निकले अपर मुख्य सचिव, जगदीशपुर गांव के लोग करते रहे इंतजार
सुकरौली। जगदीशपुर गांव में अपर मुख्य सचिव सहकारिता एमवीएस रामू रेड्डी ने गांव में साफ सफाई, सामुदायिक शौचालय और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बंचरा मंदिर स्थित पोखरे का निरीक्षण कर पंचायत भवन पहुंचे अपर मुख्य सचिव परिसर में गंदगी देख गाड़ी से बाहर नहीं निकले। गांव के लोग अपनी समस्याएं बताने के लिए इंतजार में खड़े रहे।
शासन के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्य सचिव सहकारिता एमवीएस रामू रेड्डी संचारी रोग नियंत्रण, कोरोना महामारी से बचाव की तैयारी, ग्रामीण स्वच्छता और विकास कार्यों का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने बंचरा मंदिर परिसर में स्थित पोखरे का निरीक्षण किया। इसके बाद गांव का निरीक्षण करने पहुंचे तो मुख्य सड़क पर पानी भरा देख वापस पंचायत भवन चले गए। वहां पंचायत भवन परिसर में भी जलभराव और गंदगी देख सचिव गाड़ी से बाहर नहीं निकले। अफसरों ने व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश देकर चले गए। गांव में नाली नहीं होने से जलभराव की समस्या है। गांव के महेश चौहान, कमलेश, गणेश, नेवास, रमाकांत, सुग्रीव, तेजप्रताप आदि अपर मुख्य सचिव से मिलने के लिए घंटों खड़े रहे और अंत में लौट गए।
इस दौरान सीडीओ आनंद कुमार, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी, एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी, बीडीओ संदीप कुमार सिंह, एडीओ पंचायत रामआशीष गौतम, सचिव डॉक्टर सरिता गुप्ता, ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।