फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Additional District and Sessions Judge inspected the child protection home

Kushinagar News: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

Sun, 01 Jun 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Additional District and Sessions Judge inspected the child protection home
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव/ अपर जिला जज ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर और बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था देखने के साथ ही किशोर अपचारियों से उनके स्वास्थ्य और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने किशोर अपचारियों को शिक्षा के प्रति सजग किया। उन्होंने बाल अपचारी के टेक्निकल एजुकेशन के संबंध में निर्देश दिए। बाल संप्रेक्षण गृह के भोजनालय के निरीक्षण के दौरान बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक और सुपाच्य भोजन और हरी सब्जियों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने किशोर अपचारियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने के लिए एनजीओ का चयन करने और उनको रोजगार देकर पुनर्वासित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान रीता यादव, चंदा सिंह, पुष्पा राय, विनय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश यादव, सरिता भारती, शीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed