फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Additional classes will be run for weak children in government schools.

Kushinagar News: राजकीय विद्यालयों में कमजोर बच्चों के लिए चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Thu, 06 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Additional classes will be run for weak children in government schools.
पडरौना। जिले में संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसमें विद्यालय के 25 प्रतिशत कमजोर छात्रों को चिन्हित कर उनके शिक्षण अधिगम स्तर को बेहतर किया जाएगा। जिले में 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विष्णु प्रभाकार पांडेय ने बताया कि समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत पढ़ने में कमजोर 25 फीसदी बच्चों को उपचारात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बच्चों की क्षमता बढ़ेगी। समग्र शिक्षा माध्यमिक के अपर राज्य परियोजना निदेशक की तरफ से पत्र जारी किया गया है। अपर राज्य परियोजना की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि विगत वर्ष उपचारात्मक शक्षिण माड्यूल्स मुद्रित कराकर उपचारात्मक शिक्षण के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वितरित कराए गए थे। शिक्षकों को उपचारात्मक शिक्षण के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed