{"_id":"672d231eb36068f2f10981f4","slug":"adamant-on-arrest-of-accused-performed-last-rites-on-assurance-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-123439-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े, आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े, आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार
Fri, 08 Nov 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के भेडौरा-पिकौरा गांव निवासी युवक की मौत के मामले में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। स्थानीय लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में सीओ की सूचना पर मेंहदावल विधायक अनिल तिवारी पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
भेडौरा-पिकौरा गांव निवासी मोहित निषाद की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया था। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया गया। शव लेकर परिजन घर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार की बात कहने लगे।
सूचना पर एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ केशवनाथ, बेलहर एसओ जितेंद्र कुमार यादव, बखिरा श्याममोहन, धर्मसिंहवा एसओ पूनम मौर्य व महिला थाना प्रभारी सरोज शर्मा मौके पर पहुंच गए। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन
सीओ से मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक अनिल त्रिपाठी भेडौरा-पिकौरा गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि घटना में जो भी लोग दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ समय बाद पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल भी घटना स्थल पहुंच गए और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए। अनिल त्रिपाठी खुद कंधे पर शव को उठाकर आगे बढ़े और शव का अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गांव में एहतियातन पुलिस निगरानी कर रही है।