फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Activate turmeric processing unit soon

Kushinagar News: हल्दी प्रसंस्करण यूनिट को शीघ्र करें क्रियाशील

Thu, 05 Sep 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Activate turmeric processing unit soon
पडरौना। दुदही क्षेत्र के बांसगांव पिपराटोला गांव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत निर्मित हल्की प्रसंस्करण यूनिट का डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने हल्दी प्रसंस्करण यूनिट को शीघ्र चालू करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम उमेश मिश्र ने हल्दी प्रसंस्करण केंद्र में स्थापित मशीनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डीएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि इस यूनिट में हल्दी वाशिंग एवं पीलिंग मशीन, हल्दी कुकिंग प्लांट, हल्दी ड्रायर मशीन, डस्ट प्रूफ हल्दी पॉलिशिंग मशीन, हल्दी ग्राइंडिंग मशीन आदि लगाई गई है। उन्होंने डीएम को बताया कि यहां कच्ची हल्दी क्रय कर हल्दी उबालने, सुखाने, पीसने, पैकेजिंग और मार्केटिंग का कार्य किया जाएगा। डीएम ने हल्दी प्रसंस्करण यूनिट, हल्दी उत्पादन, कृषकों को होने वाले इससे लाभ और इसके उद्देश्य के बारे में भी जानकारी, तो डीएचओ ने बताया कि जिले दुदही, तमकुही, कसया और रामकोला क्षेत्र के करीब 800 हेक्टेयर में हल्दी की खेती की जाती है। हल्दी प्रसंस्करण यूनिट स्थापित होने से किसानों को हल्दी का उचित मूल्य सकेगा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रसंस्करण यूनिट में विद्युत कनेक्शन कराने, यूनिट के पीछे प्लांटेशन कराने, किसानों में हल्दी की खेती अत्याधुनिक तकनीक अपनाकर करने के लिए प्रेरित कर, उसका वृहत स्तर पर विभाग के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने और ज्यादा से ज्यादा किसानों के बीच हल्दी की खेती का लाभ बताने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उद्यान निरीक्षक विपिन उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed