{"_id":"6ab43e803d0e6caef7043397","slug":"action-will-be-taken-if-an-e-rickshaw-is-driven-without-a-driving-license-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168602-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना डीएल ई-रिक्शा दौड़ाया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना डीएल ई-रिक्शा दौड़ाया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पडरौना। बिना ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) ई-रिक्शा चलाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम अभियान चलाकर ई-रिक्शा चालकों की जांच करेगी। बिना डीएल वाहन चलाते मिले तो चालान के साथ ई-रिक्शा को सीज भी किया जाएगा। अभियान के दौरान चालकों के लाइसेंस, वाहन के जरूरी कागजात और अन्य निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी।
शहर से लेकर कस्बाई इलाकों तक 10 हजार से अधिक ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। इनमें कई चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के ही वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है। खासकर बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बिना प्रशिक्षण और लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने वालों के कारण जाम की स्थिति भी बनती है।
एआरटीओ डॉ. दिलीप गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। बिना डीएल ई-रिक्शा संचालित करने वालों पर चालान के साथ वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम प्रमुख बाजारों, चौराहों और व्यस्त मार्गों पर अभियान चलाएगी। उन्हाेंने बताया कि अभियान का उद्देश्य ई-रिक्शा संचालन को नियमों के दायरे में लाना और सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।