फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken against vehicle overloading and drunk driving during the festive season.

Kushinagar News: त्योहारों पर ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई

Tue, 13 Oct 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against vehicle overloading and drunk driving during the festive season.
चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, अवैध पार्किंग, मॉडिफाइड वाहनों और तेज आवाज वाले डीजे पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन

पडरौना। दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के दौरान यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती की तैयारी की है। त्योहारों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में समन्वय बैठक हुई।
बैठक के दौरान निजी बस, टैक्सी, टेंपो और ई-रिक्शा संचालकों को निर्धारित किराया लेने, ओवरलोडिंग से बचने और चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार गुप्त ने कहा कि यात्री वाहनों में निर्धारित किराया ही लिया जाए और यात्रियों के साथ शिष्ट व्यवहार किया जाए। किसी भी स्थिति में वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाई जाए।
विज्ञापन

निजी बस, टैक्सी और ई-रिक्शा संचालकों को अपने चालकों व परिचालकों का पुलिस अथवा चरित्र सत्यापन कराकर अभिलेख सुरक्षित रखने होंगे। केवल सत्यापित चालकों से ही वाहन संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि त्योहारों के दौरान सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक वाहनों और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों की अनधिकृत पार्किंग तथा निर्धारित स्थानों के अलावा ठहराव पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed