फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken against any negligence in the redressal of complaints.

Kushinagar News: शिकायतों के निस्तारण में कोताही पर होगी कार्रवाई

Sun, 19 Apr 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against any negligence in the redressal of complaints.
पडरौना तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमा
पडरौना। सदर तहसील सभागार में शनिवार को डीएम और एसपी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम बनाकर मौके पर समाधान करने के लिए कहा। समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसपी ने थाना प्रभारियों को भूमि विवाद, आपसी रंजिश, कानून-व्यवस्था एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे शिकायतकर्ता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

इस दौरान 70 शिकायतें प्रस्तुत हुईं, जिनमें 12 का निस्तारित कर शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ भेज दिया गया।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार के समक्ष राजस्व विभाग के 42 मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें से अधिकारियों ने कार्रवाई कर 12 का निस्तारित कर दिया। इसके अलावा डीएम और एसपी के सामने पुलिस विभाग के 14, विकास विभाग के 11 और अन्य विभाग के तीन समेत 58 मामलों का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। डीएम ने इन सभी लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित विभाग को भेज दिया गया।
विज्ञापन




0

साहब! तीन वर्ष से दौड़ रहा हूं नहीं हो रही कार्रवाई

पडरौना। शनिवार को सदर तहसील सभागार में पहुंचे कई फरियादी ऐसे मिले] जो दो से तीन वर्ष से अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों के पास दौड़ रहे हैं। पकड़ियहवा गांव के टोला पिपरा बुजुर्ग निवासी मुन्ना ने डीएम से कहा ...साहब, डिजिटलाइजेश के समय लिपिकीय त्रुटि से उनके इंतखाब में मुन्ना की जगह मुन्नी हो गया है, जबकि कुटुंब रजिस्ट्रेशन समेत अन्य सभी अभिलेखों में उनका नाम सही है। इंतखाब में नाम गलत होने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। उन्हें पीएम सम्मान निधि समेत अन्य कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उनके नाम में हुई गड़बड़ी को सही कराने के लिए तीन वर्ष से अधिकारियों का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह क्षेत्र जंगल गुरदी की मंजू देवी ने कहा कि पड़ोसी गांव सरपतही के एक दबंग व्यक्ति उनके पति जयप्रकाश राम से धोखे से जमीन बैनामा करा लिया था। आरोपी ने बैनामे की धनराशि पति के खाते में भेजने की बात कही है, लेकिन उनके पति के खाते में रुपये नही आया है। बैंक का स्टेटमेंट लेकर बीते तीन वर्ष से अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रही हूं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खड्डा संवाद के अनुसार, सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 मामले आए इनमें से 3 का निस्तारण हुआ। इनमें राजस्व के 9, पुलिस के 4, पुलिस व राजस्व संयुक्त 2, विकास के 2 एवं अन्य विभागों से संबंधित 9 मामले आए। अधिकारियों ने 3 का निस्तारण कर दिया ,शेष को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया । इस अवसर पर सीओ बीके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


0
15 मिनट में तीन बार बंद हुआ जनरेटर
तहसील समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान 15 मिनट में तीन बार जनरेटर बंद हुआ। डीएम और एसपी की मौजूदगी में शिकायतें सुनी जा रही थीं। 11:51 बजे बिजली गुल हो गई। तहसील कर्मी ने तत्काल जनरेटर चालू किया, लेकिन एसी का लोड अधिक होने के चलते जनरेटर बार-बार बंद हो जा रहा था। इससे अधिकारी पसीने से तर-बतर दिखे। वहां मौजूद फरियादी भी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed