{"_id":"64e7a0ab84a7c407f10dbeeb","slug":"action-will-be-on-electric-bill-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-3517-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक साल से 1.25 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बिजली बिल, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक साल से 1.25 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बिजली बिल, होगी कार्रवाई
Thu, 24 Aug 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
हाटा विद्युत वितरण खंड के उपभोक्ताओं पर है 373 करोड़ का बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। विद्युत वितरण खंड हाटा क्षेत्र के 1,25,000 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने एक साल से बिजली बिल जमा नहीं किया है। सिर्फ हाटा नगर में सात करोड़ रुपये का बकाया है और पूरे हाटा विद्युत वितरण खंड के उपभोक्ताओं पर कुल 373 करोड़ का विद्युत बिल बकाया है। इसे लेकर निगम बड़ी करवाई की तैयारी कर रहा है।
इस विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत हाटा और कप्तानगंज तहसील का क्षेत्र आता है। हाटा उपखंड अधिकारी पीके जायसवाल ने बताया कि हाटा विद्युत खंड में बिजली बकाया की स्थिति अत्यंत ही खराब है। पूरे खंड की बात की जाए तो यहां का विद्युत बिल बकाया 373 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।
बिल जमा करने में उपभोक्ता दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। बहुत से ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने एक वर्ष से बिजली का बिल भुगतान नहीं किया है, जबकि बिजली का उपभोग लगातार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं को लेकर निगम रणनीति बना रहा है। जल्द ही बड़े बकायेदारों का नाम सार्वजनिक करने, बिजली कनेक्शन काटने और बकाया बिल की वसूली के लिए तहसीलों को आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।