फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   action against violation of lockdown

बिना मास्क पहने व बेवजह घूमने वालों पर हुई सख्ती

Thu, 09 Apr 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
action against violation of lockdown
पडरौना नगर में लॉकडाउन के दौरान बाइक की हवा निकलवाते एसडीएम। - फोटो : KUSHINAGAR
बिना मास्क पहने व बेवजह घूमने वालों पर हुई सख्ती
विज्ञापन

पडरौना। जिले में लॉकडाउन को लेकर बृहस्पतिवार को सख्ती बरती गई। सुबह से ही सभी प्रमुख चौराहों पर आने जाने वालों की जांच कर उनसे बेवजह सड़क पर नहीं निकलने का आग्रह किया गया। पडरौना नगर में दोपहर में एसडीएम की अगुवाई में जांच की गई। इस दौरान कई लोग दवा आदि के नाम पर आते-जाते दिखे। इनमें से कुछ लोगों की बाइक के पहिए से हवा भी निकाली गई। एसडीएम ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बृहस्पतिवार से महराजगंज व बस्ती समेत 15 जनपदों में हॉट स्पॉट को सील किया गया है। इसके अलावा अब सड़क पर निकलने वाले सभी लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसे देखते हुए कुशीनगर में भी बृहस्पतिवार से सख्ती बढ़ा दी गई। सुबह सात बजे जिला मुख्यालय पर कुछ दुकानों पर बेवजह की भीड़ दिखी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस फोर्स पहुंची और लोगों से भीड़ न जुटाने का आग्रह किया गया। इस दौरान एक चाय की दुकान खुली दिखने पर वहां से बर्तन आदि भी जब्त किया गया। पडरौना नगर के कुबेरस्थान मोड़, कठकुइयां मोड़, सुभाष चौक, बावली चौक, तिलक चौक आदि जगहों पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने सड़क पर निकले लोगों से आवागमन की वजह पूछी। एसडीएम पडरौना रामकेश यादव की अगुवाई में हुई चेकिंग के दौरान कई लोग एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले में जाते मिले। ऐसे लोगों की बाइक से हवा निकाल दी गई। एसडीएम ने दोबारा सड़क पर मिलने पर केस दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सख्ती का दिखा असर
लॉक डाउन का पालन कराने की बरती गई सख्ती का असर जल्दी ही सड़कों पर भी दिखने लगा। दोपहर में कसया से लेकर पडरौना तक की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा छा गया। कसया में फोरलेन हाइवे पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। इस दौरान गुजरे चार पहिया वाहनों की भी गहनता से जांच की गई। रविंद्रनगर पुलिस चौकी के सामने से गुजरे करीब-करीब सभी वाहनों को चेक किया गया। लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कस्बों में भी बरती गई सख्ती
डीएम-एसपी के निर्देश पर जिले के अन्य नगरीय क्षेत्रों व प्रमुख बाजारों में भी आने जाने वालों की चेकिंग की गई। सड़क पर निकले लोगों को जगह-जगह रोककर वापस घर भेजा गया। इस दौरान अफसरों व पुलिस कर्मियों ने लोगों से संकट की इस घड़ी में घर में ही रहकर खुद के अलावा दूसरों को भी स्वस्थ बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed