फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   action 650 due to election

Kushinagar News: शांतिभंग के अंदेशा में 650 से ज्यादा लोग पाबंद

Mon, 01 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
action 650 due to election
खड्डा और छितौनी में होने वाले नगर निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। नगर पंचायत खड्डा व छितौनी में चार मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव में शांतिभंग की आशंका को देखते हुए 650 से ज्यादा लोग पाबंद किए गए हैं, जबकि 172 लाइसेंसी असलहे जमा कराए गए हैं। खड्डा में चार और छितौनी में छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोनों नगर पंचायतों के कुल 33,017 मतदाता हैं। खड्डा में चार मई को होने जा रहे नगर पंचायत चुनाव को निर्विवाद संपन्न कराने के लिए 400 से ज्यादा लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है। कस्बे में 125 लोगों के लाइसेंसी असलहे जमा कराए गए हैं।
चार मतदान केंद्रों श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज (चीनी मिल), श्री गांधी किसान इंटरमीडिएट कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय खड्डा, जूनियर हाईस्कूल में कुल 18 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां 12 वार्डों के 14,588 महिला व पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में छितौनी नगर पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 250 व्यक्ति शांतिभंग के अंदेशा में पाबंद किए गए हैं। 47 शस्त्र थाने में जमा कराए गए हैं। छितौनी नगर पंचायत चुनाव के लिए छह मतदान केंद्र छितौनी इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय बुलहवा, प्राथमिक विद्यालय पनियहवा, जूनियर हाईस्कूल पनियहवा, प्राथमिक विद्यालय भेड़िहरवा और प्राथमिक विद्यालय पथलहवा के 21 मतदेयस्थलों पर 15 वार्डों के 18,429 महिला-पुरुष मतदाता मतदान करेंगे। इन मतदान केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा व हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोगों को पाबंद व हथियार जमा कराए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed