{"_id":"6a2dad7ce00a94ec670926aa","slug":"accused-of-taking-money-in-the-name-of-sending-abroad-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161705-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेने का आरोप
Sun, 14 Jun 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा/पिपरा कनक। पिपरा कनक गांव निवासी बृंदा शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। देवरिया जिले के अली असगर पर विदेश भेजने के नाम दो लोगों से करीब 3.70 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तहरीर में बृंदा शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र प्रदीप शर्मा और गांव के ही बेटे के दोस्त अजहरुद्दीन को विदेश भेजने के नाम पर देवरिया हडुवा उर्फ औरंगाबाद निवासी अली असगर ने कूट रचित पेपर बनाकर प्रदीप शर्मा से ऑनलाइन और नगद मिलाकर 2.6 लाख और अजहरुद्दीन से 1.63 लाख रुपये ले लिया। अली असगर ने सात सितंबर 2025 को प्रदीप शर्मा और अजहरुद्दीन को दिल्ली से कजाकिस्तान फ्लाइट से भेजा। कहा था कि वहां एयर पोर्ट पर कंपनी का आदमी मिलेगा, जो तुम लोगों को ले जाकर काम पर लगा देगा। लेकिन, आठ सितंबर की सुबह दोनों वहां पहुंचे, तो वहां अलमाटी कजाकिस्तान से बिस्केट कजाकिस्तान का टिकट फर्जी एडिट किया हुआ और वीजा दूसरे के नाम पर एडिट किया पाया गया। तीन दिनों तक कोई कंपनी वाला उन्हें लेने नहीं आया। उनका आरोप है कि अली असगर से जब रुपये की मांग की तो वे अपशब्द कहते हुए जान माल की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।