फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of snatching money and mobile from petrol pump salesman

Kushinagar News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन से रकम और मोबाइल छीनने का आरोप

Sun, 07 Apr 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching money and mobile from petrol pump salesman
तमकुहीराज। हाईवे स्थित कौव्वापट्टी-माधोपुर बुजुर्ग स्थित राज हाईवे पेट्रोल पंप के सेल्समैन से बाइक सवार तीन युवक साठ हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। सेल्समैन ने बाइक सवार युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी है। वहीं, पीड़ित सेल्समैन के ननिहाल के लोगों को आरोपियों ने नाटकीय ढंग से मोबाइल फोन वापस किया है।
विज्ञापन

बिहार के भठवा खुर्द पंचदेऊरी निवासी अंकित गोड़ कौव्वापट्टी-माधोपुर बुजुर्ग स्थित राज हाईवे पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन का काम करता है। युवक की ननिहाल स्थानीय थाना क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम में है। युवक अपने ननिहाल में रहकर पेट्रोल पंप पर ड्यूटी के लिए आता-जाता है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे के बाद गोड़ईता श्रीराम गांव के तीन युवक राज हाईवे पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन से बिक्री का साठ हजार रुपये और मोबाइल फ़ोन छीनकर भाग निकले। पीड़ित युवक ने बाइक सवारों के पीछे कुछ दूरी तक दौड़ा भी, लेकिन आरोपी तेज रफ़्तार बाइक लेकर भाग निकले। आरोप है कि भागते समय आरोपियों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपियों की सारी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं हैं। घटना के बाद पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने तमकुहीराज थाने में पहुंच तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्राथमिक तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। सेल्समैन का मोबाइल उसके ननिहाल के लोगों को आरोपियों ने वापस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed