फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of posting inflammatory posts using SP ID arrested

Kushinagar News: सपा की आईडी से भड़काऊ पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of posting inflammatory posts using SP ID arrested
पडरौना। हाटा नगर पालिका ने नौ फरवरी को मदनी मस्जिद के कुछ हिस्से को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के एक्स से भड़काऊ पोस्ट की गई। इस मामले में हटा कोतवाली पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने सोमवार को भड़काऊ भाषण पोस्ट करने वाले लखनऊ निवासी मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मनीष पर नौ मुकदमे अलग-अलग जिले में दर्ज है। वह खुद को सपा व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहा है।
विज्ञापन

मदनी मस्जिद के कुछ हिस्से को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद राजनीतिक सियासत बढ़ गई। अतिक्रमण हटाने के दूसरे दिन सपा का प्रतिनिधिमंडल मदनी मस्जिद के पास पहुंचा और मस्जिद के पक्षकारों से वार्ता की। इसके बाद समाजवादी पार्टी के एक्स से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की गई, जिसमें दो धर्म के लोगों को भड़काने और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की पहचान शुरू कर दी थी। हाटा कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि सीतापुर जिले के थाना बिस्वा के पुरवारी टोला निवासी मनीष जगन अग्रवाल वर्तमान में लखनऊ के क्यू 1001 सेलिब्रिटी अपार्टमेंट अंसल थाना सुशांत गोल्फ सिटी में रहता है। आरोपी समाजवादी पार्टी व्यापार संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। इसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज, प्रयागराज, थाने पर फेसबुक पर अश्लील और धार्मिक भावनाएं भड़काने से जुड़ी पोस्ट करने का केस दर्ज है।
विज्ञापन

कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहांं से 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed