{"_id":"63567255daa43404bb3a882c","slug":"accused-of-murder-of-samdhi-arrested-kushinagar-news-gkp455104311","type":"story","status":"publish","title_hn":"समधी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समधी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
समधी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुबौली बाजार निवासी आरोपी को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिहार प्रांत के बथुअहवा चौक से उसे पकड़ा। वह काफी दिनों से फरार था।
बिहार प्रांत के बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुबौली बाजार निवासी नन्हकू ने अपने समधी व बांसगांव खैरवा टोला निवासी हरि की हत्या कर दी थी। नौ अक्तूबर 2021 को हरि बिहार प्रांत के भिहता थाना क्षेत्र के मलाही टोला निवासी अर्जुन के घर श्राद्ध में शामिल होने गए थे। नन्हकू को अपनी पत्नी के साथ समधी हरि से करीबी का शक था।
मलाही टोला के सरेह में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसने हरि की हत्या कर दी। इस मामले में भितहा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। तभी से नन्हकू फरार था। सोमवार को उसके बारे में पुलिस को जानकारी मिली। मुखबिर ने बताया कि वह बथुअहवा चौक पर पहुंचा है। बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।