फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of murder of bullion businessman arrested in kushinagar

Kushinagar: सराफा व्यवसायी का कातिल गिरफ्तार, आभूषण की रकम कम देने पर की थी हत्या

Sat, 30 Jul 2022 09:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 09:34 AM IST
सार

एएसपी रितेश रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी साथियों के साथ मिलकर बिहार में लूट, हत्या व चोरी करता था। छह जून की रात करीब 12 बजे व्यवसायी जयराम वर्मा के पास माल बेचने के लिए आया था। यहां आपस में दोनों के बीच रुपये को लेकर कुछ विवाद हुआ।

विज्ञापन
Accused of murder of bullion businessman arrested in kushinagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर कोठी में छह जून को सराफा व्यवसायी की गला काटकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले के भानपुर लोहरवलिया चौराहे के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार हत्यारोपी ने बताया कि वह लूट और चोरी के आभूषण अक्सर व्यापारियों को बेचता था। छह जून को आभूषण बेचने के दौरान कम रकम देने पर हुए झगड़े के बाद उसने सराफा व्यवसायी जयराम वर्मा की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि छह जून को नरायनपुर कोठी में सराफा व्यवसायी जयराम की गला काटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलाश में जुटी थी। पुलिस की जांच पड़ताल में राजन पांडेय निवासी तैतरिया थाना बिजयपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) का नाम आया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी थी कि शुक्रवार को गोपालगंज जिले के ही भानपुर लोहरवलिया चौराहे से 200 मीटर दक्षिण से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कब्जे से एक बाइक, 27 अंगूठी, 21 अदद बिछिया, 42 घुंघरू, एक मंगलसूत्र, चाकू सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी धवल जायसवाल ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

इस हत्याकांड का खुलासा किए जाने के लिए व्यापारियों से लगायत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और बाजार बंद किया था। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना भी दिए थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह, पडरौना के कोतवाल राज प्रकाश सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश गौड़, सत्यनरायन राय, कांस्टेबल जयहिंद यादव, अजीत पटेल, एसआई मुबारक अली, कांस्टेबल रणजीत यादव, चंद्रशेखर यादव, शिवानंद सिंह, संदीप भास्कर, सचिन कुमार, राघवेंद्र सिंह, नरेंद्र यादव और मनोज कुमार यादव शामिल थे।

 

लूट व चोरी के माल को अलग-अलग स्वर्ण व्यवसायियों को बेचता था हत्यारोपी

एएसपी रितेश रितेश कुमार सिंह के मुताबिक हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार में लूट, हत्या व चोरी करता था। लूटे व चोरी किए गए माल को प्राय: अलग-अलग स्वर्ण व्यापारियों को बेचता था। छह जून की रात करीब 12 बजे व्यवसायी जयराम वर्मा के पास माल बेचने के लिए आया था। यहां आपस में दोनों के बीच रुपये को लेकर कुछ विवाद हुआ। इसी आक्रोश में आकर उसने स्वर्ण व्यवसायी जयराम की हत्या कर दी।

गिरफ्तार हत्यारोपी के खिलाफ दर्ज है कई धाराओं में मुकदमा
गिरफ्तार हत्यारोपी राजन पांडेय के खिलाफ कुशीनगर के पटहेरवा थाना के अतिरिक्त देवरिया जिले के भटनी, बघौचघाट, बिहार के छपरा जिले के मराड़ा थाना और भगवान बाजार थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed