फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of killing the couple by giving them poison

दंपती को जहर देकर मारने का लगाया आरोप

Tue, 10 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing the couple by giving them poison
दंपती को जहर देकर मारने का लगाया आरोप
विज्ञापन

मृतका की मां ने बेटी के सास-ससुर और देवर पर कार्रवाई की मांग की
जौरा बाजार(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के अमवा श्रीदुबे गांव में कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीने से दंपती की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने साजिश के तहत उनकी पुत्री और दामाद को जहर देकर मार दिया है। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती दंपती की पुत्री अब घर आ गई है।
पटहेरवा थानाक्षेत्र के अमवा श्रीदुबे गांव में तीन मई की रात पति अजीत गुप्ता, पत्नी सिंधू देवी और 12 वर्षीय बेटी नंदनी की कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीने से हालत बिगड़ गई थी। पति की रात में जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। जबकि पत्नी ने अगले दिन सुबह नौ बजे जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। नंदनी का उसी दिन से मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। सोमवार देर शाम वह मेडिकल कॉलेज से नाना-नानी के घर आ गई।
विज्ञापन

सिंधु देवी की मां लवंगी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बेटी की शादी के कुछ दिन बाद से ही सास-ससुर और देवर प्रताड़ित करते थे। तहरीर के मुताबिक बार-बार कहते थे कि तुम लोग जहर खाकर मर जाओ। हम लोग तुम्हारे पूरे परिवार का खर्च नहीं उठा पाएंगे। मृतका की मां के मुताबिक सास ने साजिश के तहत बेटी-दामाद और नतिनी का कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उनकी बेटी और दामाद की मौत हो गई। उनकी नतिनी इलाज के बाद बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed