फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of kidnapping and raping a teenager

हनुमानगंज थाना क्षेत्र की घटना

Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a teenager
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

मौखिक रूप से लगाया जा रहा चार युवकों पर आरोप
दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने का भी लगा है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में गणेश पूजा में शामिल होने गई 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप है। किशोरी की मां ने बुधवार को इस मामले में एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि मौखिक रूप से चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है। पुलिस अभी इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हनुमानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव महिला ने तहरीर में बताया है कि दूसरे टोले पर 10 सितंबर को गणेश पूजा का आयोजन था। प्रोजेक्टर पर फिल्म चलाई जा रही थी। महिला की 13 वर्षीय बेटी भी रात के लगभग नौ बजे गांव की तीन महिलाओं के साथ वहां गई थी। फिल्म देखते वक्त उसे नींद आ गई तो साथ गई महिलाएं छोड़कर घर लौट गईं। कुछ घंटे बाद अचानक जब किशोरी की नींद टूटी तो पड़ोस की महिलाएं न देखकर घबरा गई। पंडाल में मौजूद चार युवक दुपट्टे से मुंह दबाकर गांव के बाहर सरेह में ले गए। पीड़िता के मुताबिक उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर दो अन्य व्यक्ति भी बाइक से पहुंच गए। दोनों को देखकर चारो आरोपी भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने भी दुष्कर्म किया। 11 सितंबर की सुबह किशोरी मिली, लेकिन भयवश घरवालों को कुछ नहीं बताई। किशोरी के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर हैं। घर पर बीमार मां और नेत्रहीन चाचा रहते हैं। यह भी आरोप है कि बाद में पहुंचा व्यक्ति वीडियो वायरल करने व मां-बाप को मार डालने की धमकी देकर पीड़िता को साथ लेकर चला गया। इसकी भनक लगते ही परिजन डायल 112 की पुलिस को बुला लिए। काफी खोजबीन के बाद किशोरी को घर लाए। इसके बाद किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। किशोरी ने पहले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई, जिसके आधार पर बुधवार को मां ने तहरीर दी। बाद में उसने घटना में छह लोगों के शामिल होने और चार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने लगी। इस बाबत हनुमानगंज थाने के एसओ पंकज गुप्ता का कहना है कि उन्हें इस घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed