{"_id":"62c48a41936f5c576a4075c2","slug":"accused-of-burning-dead-body-after-rape-and-murder-kushinagar-news-gkp4427384112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म और हत्या के बाद शव जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म और हत्या के बाद शव जलाने का आरोप
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी युवती
भाई ने थाने में तहरीर देने जाने की बात कही
खड्डा(कुशीनगर)। गन्ने के खेत में मिले युवती के शव के मामले में उसके पिता व भाई ने दुष्कर्म व हत्या के बाद शव जलाने का आरोप लगाया है। भाई ने खून से सने बहन के शव की तस्वीर व जलाते हुए वीडियो दिखाया। दबंगों के भय से पुलिस के पास जाने से सहम रहे पिता ने तहरीर देने की बात कही है।
हनुमानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती का शव रविवार सुबह गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस के आने से पहले शव को जला दिया गया था। उसका भाई परदेस में था। बहन की मौत की खबर सुनकर मंगलवार को गांव पहुंचा। इसके बाद पिता को भी हिम्मत हुई। पिता ने बताया कि गांव का एक युवक उसकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था। शनिवार को लड़की जब घर से कुछ दूर केले के खेत में गई थी, तभी युवक भी पहुंच गया। कुछ देर बाद लड़की की मां केले के खेत में पहुंची तो लड़की के साथ लड़का आपत्तिजनक हाल में था। इसे देख वह पहुंच कर लड़के को पकड़ना चाही, लेकिन वह भाग गया।
पिता व भाई के मुताबिक इज्जत जाने से आहत लड़की घर से लापता हो गई। खोजबीन शुरू हुई, लेकिन पता नहीं चला। इसकी जानकारी गांव के कुछ जिम्मेदारों से पिता ने बताते हुए आरोपी के परिजनों पर शक जाहिर किया। रविवार सुबह गन्ने के खेत में शव मिला। शव के चेहरे व शरीर, सिर आदि कई जगह चोट के निशान थे व खून बह रहा था। जब पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराना चाहा तो गांव के कुछ प्रभावशाली लोग व लड़के के घरवाले डराने धमकाने लगे तथा उल्टे फंस जाने का भय दिखाने।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक अभी कुछ करते, तभी प्रभावशाली लोग शव को ले जाकर जला दिया। उनके घर से किसी को जाने नहीं दिया। भाई ने बताया कि मंगलवार शाम को पहुंचे हैं। पुलिस को तहरीर देकर बहन के हत्यारों व इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग करने जा रहा हूं।
एसएचओ हनुमानगंज संतोष यादव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। कुछ तस्वीर मिली है। लड़की के परिजनों को बुलाया गया है। अपने स्तर से पुलिस छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने पर सत्यता के आधार पर कार्रवाई कीजाएगी। इसमें जो भी शामिल होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।