{"_id":"65fc49805bf25a332302c37b","slug":"accused-caught-with-40-bottles-of-teak-wood-released-kushinagar-news-c-206-1-sgkp1021-118393-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 40 बोटा सागौन की लकड़ी के साथ पकड़े गए आरोपी को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 40 बोटा सागौन की लकड़ी के साथ पकड़े गए आरोपी को छोड़ा
Thu, 21 Mar 2024 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Mar 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
-विभाग के उच्चाधिकारियों तक सूचना पहुंचने के बाद जिम्मेदारों ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। मधवलिया वन रेंज के वनकर्मियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को बरगदवा गांव से 40 बोटा अवैध सागौन की लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके बाद जिम्मेदार मामले में तत्काल कार्रवाई करने के बजाय आधी रात तक दबाने के प्रयास करने में जुटे रहे। विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले की भनक लगी, तो जिम्मेदार पकड़े गए व्यक्ति को रात में ही छोड़ दिया। जिम्मेदार महज बरामद लकड़ी को दिखाकर बृहस्पतिवार को कार्रवाई करने में जुट गए।
जानकारी के मुताबिक, मधवलिया वन रेंज के वनकर्मियों को मुखबिर से सूचना मिली की भारत नेपाल बॉर्डर से सटे बरगदवा गांव में एक सड़क के किनारे अवैध तरीके से काटी गई सागौन की लकड़ी को छिपाकर रखी गई है। सूचना पर वनकर्मियों ने बुधवार शाम को छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके से कुल 40 बोटा सागौन की लकड़ी के साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया।
उसके बाद टीम में शामिल जिम्मेदार बरामद लकड़ी को एक व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया। वहीं पकड़े गए व्यक्ति को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय चली आई। जहां पर मामले में तत्काल कार्रवाई के बजाय आधी रात तक मामले को दबाने के प्रयास में जुटे रहे है। इसी बीच किसी के माध्यम से इसकी भनक विभाग के उच्चाधिकारी को लग गई। वही मामले में विभाग के उच्चाधिकारी की दखल के बाद टीम के जिम्मेदार पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ बरामद लकड़ी को कब्जे में दिखाकर कारवाई में जुट गई है। हालांकि इससे पहले भी जिम्मेदारों पुलिस लकड़ी के साथ एक आरोपी को पकड़कर सौंपा था। उस दौरान भी जिम्मेदारों ने आरोपी को छोड़ दिया था। जिम्मेदारों की करतूत को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं बनी रही।
विज्ञापन
मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि बरामद लकड़ी के साथ बरगदवा निवासी फरहान को पकड़ रेंज परिसर लाया गया था। बरामद लकड़ी ग्रामीण क्षेत्र की है। जिसे बगैर परमिट के काटा गया है। मामले में व्यक्ति पर जुर्माना काट छोड़ दिया गया है।