Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accountants opened front against Sadar Tehsildar

Kushinagar News: सदर तहसीलदार के खिलाफ लेखपालों ने खोला मोर्चा

Fri, 28 Jun 2024 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Accountants opened front against Sadar Tehsildar
-जिला कार्यकारिणी की बैठक में तहसीलदार पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

-इसके पहले भी डीएम को ज्ञापन दे चुके हैं लेखपाल, तहसीलदार के रवैये में परिवर्तन नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सदर तहसील के लेखपालों ने तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक सप्ताह में दूसरी बार लेखपालों ने सदर तहसीलदार के खिलाफ डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार पर लेखपालों ने मानसिक उत्पीड़न करने का दबाव बनाया है।

बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में लेखपाल संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सदर तहसीलदार के रवैये को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। आरोप था कि इसके पहले भी डीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है। बावजूद इसके बाद तहसीलदार के रवैये में कोई भी परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव व जिला मंत्री योगेंद्र गुप्ता की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें तहसील पडरौना के लेखपालों ने बताया कि सदर तहसीलदार तहसील क्षेत्र के लेखपालों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इसको लेकर एसडीएम को भी अवगत कराया गया और डीएम को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान अशोक वर्मा, मुकेश कुमार, अजीत कुमार, विचित्रमणि त्रिपाठी, शैलेश कुमार दुबे, ओमप्रकाश, शिवांगी मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, उस्मान गनी, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed