फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accidents trader , student 's death

हादसों में व्यवसायी, छात्रा की मौत

Tue, 08 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 08 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। दो सड़क हादसों में व्यापारी और छात्रा की मौत हो गई। दोनों की हादसे तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र मंे हुए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीवान(बिहार) निवासी मंतोष तिवारी (35) गड़हिया में एनएच के किनारे ही भाड़े के मकान में रहते थे। फाजिलनगर में उनकी हार्डवेयर की दुकान है।

 सोमवार शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वह बघौच मोड़ पर हाइवे पार कर रहे थे, इस दौरान तमकुही से कसया की ओर जा रहे ट्रक चपेट में वे आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने से नाराज लोगों ने एनएच जाम कर दिया।

उसके बाद तुर्कपट्टी के एसओ जितेंद्र यादव और मधुरिया चौकी इंचार्ज संजय मिश्रा पहुंचे। जाम कर रहे लोगों का कहना था कि टैक्सी और टेंपो चालक एनएच के किनारे ही  वाहन खड़े करके सवारियां उतारते-चढ़ाते हैं, जिसकी वजह से एनएच पर आने-जाने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

 उन लोगों ने वाहनों को हटवाने की मांग की। एसओ ने आश्वासन दिया कि मंगलवार से किसी चालक को सड़क के  किनारे गाड़ी खड़ी करने नहीं    दिया  जाएगा। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। इससे करीब पौन घंटे तक यातायात बाधित रहा।

वहीं तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी शैलेन्द्र दुबे की सात वर्षीय पुत्री प्रतिभा रविवार की देर शाम अपने दरवाजे के सामने स्थित सड़क के किनारे खेल रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन जब तक उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई।

वह दूसरी कक्षा की छात्रा थी। सूचना पर पहुंची मधुरिया चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज संजय मिश्र ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed