फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accident on the highway: Truck hits bus going on educational tour, 29 injured

हाईवे पर हादसा : शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 29 घायल

Mon, 23 Dec 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accident on the highway: Truck hits bus going on educational tour, 29 injured
फाजिलनगर। बिहार के सीवान जिले से कोचिंग के छात्र-छात्राओं को लेकर शैक्षणिक भ्रमण पर निकली बस कुशीनगर में हादसे का शिकार हो गई। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच-28 मधुरिया चौहान पट्टी के समीप रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बस बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 29 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला और उपचार के बाद सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां से एक छात्रा की हालत गंभीर बता डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का सीएचसी पर ही उपचार चल रहा है। बस में छात्र-छात्राओं समेत कुल 43 लोग सवार थे।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के सीवान जिले के थाना धनौती के धनौती मठ गांव भरथुई मोड़ स्थित एम स्टडी प्वाइंट कोचिंग के छात्रों को लेकर संचालक बस से शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे। अभी बस तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरीया चौहान पट्टी घाघी पुल के करीब हाईवे पर पहुंची थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इससे बेकाबू हुई बस सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। बस पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मदद के लिए लोग वहां पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के अंदर फंसे छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला। इसमें सवार कुल 43 लोगों में से 29 छात्र घायल हैं। घायलों में सांवली, अदिति यादव, आलिया खातून, नुसरत खातून, सोनू कुमार, प्रिंस कुमार, सूरज कुशवाहा, गीता कुशवाहा, ब्यूटी कुशवाहा, श्रीभाग्य, दीपाली, उज्जवल कुमार, समीर अंसारी, गोली कुमार, पंकज, साहिल रजा, सुजीत, अमन, साहिल, अर्जुन, नित्यकुमार, बिट्टू, आंशु यादव, तनुजा खातून, हिमांशु, महेन्द्र, प्रिंस कुमार, रित्विक व सुमित शामिल हैं।
सभी घायलों को इंस्पेक्टर संजय कुमार, चौकी प्रभारी मधुरिया जितेंद्र कुमार, एसआई हरेंद्र प्रसाद आदि ने गांव वालों की मदद से सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। घायलों के अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक उपचार में जुट गए। एक छात्रा को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। डॉक्टर के अनुसार, छात्रा का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था और कई जगहों पर गंभीर चोटें भी आईं हैं। पडरौना सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि सभी को सामान्य चोटें हैं। एक छात्रा का पैर हाथ-फ्रैक्चर हुआ है। बाकी घायलों का फाजिलनगर सीएचसी पर इलाज चल रहा है।

डीएम, एसपी ने अस्पताल पहुंच छात्रों का जाना हाल :बस हादसे में छात्रों के घायल होने की जानकारी होते ही जिला मुख्यालय से डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी संतोष मिश्रा, एएसपी रितेश कुमार सिंह सीएचसी फाजिलनगर पहुंच गए। यहां पहुंचे अफसरों ने घायल छात्रों व कोचिंग संचालकों से बातचीत कर उनका हाल जाना। घटना को लेकर एसपी ने तुर्कपट्टी इंस्पेक्टर व मधुरिया चौकी प्रभारी से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed