फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accident on highway in Kushinagar many people died

कोहरे का कहर: कुशीनगर में हाईवे पर हादसा, टेंपो सवार चार की मौत; चार की हालत गंभीर

Mon, 05 Feb 2024 12:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Feb 2024 12:23 PM IST
सार

रविवार आधी रात के बाद गोरखपुर से आंख का ऑपरेशन कराकर घर लौट रहे टेंपो सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने हाटा में ठोकर मार दिया। घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Accident on highway in Kushinagar many people died
कुशीनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हाटा कोतवाली क्षेत्र के जेल्हिनिया चौराहा पर रविवार की आधी रात को हुए हादसे में टेंपो सवार चार लोगों की मौत हो गई, इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल से आंख का ऑपरेशन कराकर सभी लौट रहे थे, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली क्षेत्र के शांखपार, पिड़रा, पैकौली के आठ लोग रविवार को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने गए थे,देर शाम को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद घर आने के लिए सभी लोग टेंपो से चल दिए। घना कोहरा होने के कारण रास्ते में फंस गए। सड़क पर दिखाई नहीं देने के कारण चालक धीरे-धीरे टेंपो चला रहा था। अभी वह हाटा कोतवाली के जोल्हिनिया के समीप हाईवे पर पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।

विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज हुई कि टेंपो में सवार हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा भेड़िहारी गांव की गुलाबी देवी (70),शंखापार माफी गांव की उषा देवी (55), पिड़रा गांव के श्रीराम (65),पैकौली लाला गांव की इंद्रावती देवी (70) मौत हो गई, जबकि शंखापार की सुमित्रा देवी, बांसकली, पिड़रा के मुनेश्वर,पैकौली की सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका इलाज गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि कोहरा के कारण हाइवे पर हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed