फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accident

पेड़ से टकराई बाइक, एक सवार की मौत, दो घायल

Fri, 29 Jan 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
accident
किसी भी सवार ने नहीं पहना था हेलमेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के छंहू स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी कुबेरस्थान भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ के टोला भरवलिया निवासी पिंटू चौहान (21), राकेश पटेल (22) और बंजरिया निवासी आलोक उर्फ मुसवा पटेल एक ही बाइक पर सवार होकर कसया की तरफ जा रहे थे। अभी तुर्कपट्टी थाने से आगे स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गए। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस तीनों घायलों को कुबेरस्थान सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सक ने आलोक उर्फ मुसवा की हालत चिंताजनक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं पिंटू चौहान और राकेश पटेल का इलाज चल रहा है। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed