फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   above 20 thousands pm awasa distusbud

प्रधानमंत्री शहरी आवास का मामला

Thu, 27 Aug 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
above 20 thousands pm awasa  distusbud
बजट के अभाव में 20763 शहरी आवासों का निर्माण कार्य ठप
विज्ञापन

तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायतों के लाभार्थियों को मार्च से ही नहीं मिली एक भी किस्त
स्वीकृत 24623 आवासों में से केवल 3860 का ही निर्माण कार्य पूरा
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पर भी कोरोना की मार
सुधीर कुमार मिश्र
पडरौना(कुशीनगर )। कोरोना संक्रमण की मार शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण पर पड़ा है। इस योजना के तहत जिले की तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में कुल 24623 आवास स्वीकृत हुए थे। लेकिन लाभार्थियों को मार्च के बाद अब तक एक भी किस्त नहीं मिलने की वजह से इन आवासों का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। आलम यह है कि अभी तक जिले में केवल 3860 आवासों का निर्माण कार्य ही पूरा हो सका है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए नगर क्षेत्रों से 24623 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इसमें से 3860 लाभार्थियों के आवास ही अभी तक पूर्ण किए जा सकें हैं। जबकि 18965 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त, 12902 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त और 2804 लाभार्थियों को ही तृतीय किस्त मिल सका है। इस योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता नही मिलने के वजह से पडरौना में स्वीकृत 2793 में से 374, कुशीनगर में स्वीकृत 8496 में से 2284 और हाटा नगर पालिका क्षेत्र के स्वीकृत 5713 आवासों में से 1186 आवास ही पूर्ण हो सके हैं। इसी तरह खड्डा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत 1486 आवासों में से 224, कप्तानगंज में स्वीकृत 2698 में से 312, रामकोला में स्वीकृत 2068 में से 386 और सेवरही नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत 1779 आवासों में से 194 आवास ही पूर्ण हो सके हैं। कोरोना संक्रमण की चलते बीते मार्च के बाद किसी भी लाभार्थी को इस योजना के तहत धन नहीं मिला है।
विज्ञापन

पीओ डूडा वेद प्रकाश यादव ने कहा कि कोरोना की वजह से आवास निर्माण के लाभार्थियों को धन मुहैया नहीं हो पा रहा है। नए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चयन पर भी अस्थायी रूप से रोक लगी हुई है। पहले से चयनित लाभार्थियों की सूची शासन की तरफ से मांगी गई है। इनकी सूची भी जिले से भेज दी गई है। शासन से धन मिलते ही लाभार्थियों के खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के पावरिया टोला निवासी इम्तयाज ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के तहत आवास का लाभ मिला है। दो किस्त मिले हैं जिनके अनुरूप निर्माण कार्य करवा दिया गया है, लेकिन अंतिम किस्त नहीं मिलने से उनका आवास का निर्माण रुका हुआ है। उधर, नगर के गुदरी बाजार निवासी लवकुश जायसवाल ने बताया कि गत दिसंबर में प्रथम किस्त मिला था। इसके बाद से अब तक धन नहीं मिलने से आवास निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ। नगर के साहबगंज निवासी धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से गत जनवरी में चूना गिराकर निर्माण कार्य के लिए चिन्हित किया गया था। लेकिन अभी तक एक भी किस्त का भुगतान नहीं होने से आवास निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो सका है। नगर के संजय कुमार ने बताया कि पत्नी रीना देवी के नाम से फरवरी में आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त मिला था।आवास निर्माण कार्य शुरू हुआ। लेकिन प्रथम किस्त के बाद धन नहीं मिलने से निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है।

बजट के लिए घूस न दें : चेयरमैन
नगर पालिका अध्यक्ष पडरौना विनय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को बजट दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने बजट दिलाने के लिए घूस मांगने की भी शिकायत की है। लाभार्थी सतर्क रहें और इस कार्य के लिए किसी को घूस न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed