फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Abhilasha Rao became Kotedar of Dharampur

Kushinagar News: अभिलाषा राव बनीं धर्मपुर की कोटेदार

Fri, 23 Aug 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Abhilasha Rao became Kotedar of Dharampur
जानकीनगर। पडरौना ब्लॉक के धर्मपुर बुजुर्ग में रिक्त कोटे की दुकान का चयन बृहस्पतिवार को गांव में खुली बैठक में हुआ है। पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान मुकेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वाधिक मत पाकर अभिलाषा राव पत्नी अनीस सिंह कोटेदार चुनी गई। चार लोगों ने कोटेदार पद के लिए आवेदन किया था। मत समर्थन के पहले ही एक उम्मीदवार मुस्कान पत्नी राजकुमार ने अपना आवेदन वापस ले लिया। बचे तीन उम्मीदवारों में अभिलाषा पत्नी अनीस सिंह को 204, कांति देवी पत्नी अवधेश सिंह को 166, सुनीता देवी पत्नी सोहन गौतम को 181 समर्थन मत मिले। बीच में हंगामे की भी नौबत आई लेकिन, सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि ने बताया कि कोटे की दुकान का चयन शांतिपूर्ण तरीके से हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed