फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aarti performed of hiranyavati river

शंखध्वनि के साथ हुई हिरण्यवती नदी की आरती

Sat, 19 Dec 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
aarti performed of hiranyavati river
शंखध्वनि के साथ हुई हिरण्यवती नदी की आरती
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर महोत्सव के सातवें दिन शनिवार की शाम कुशीनगर में बुद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के करुणा सागर घाट पर भव्य नदी पूजन व आरती का विधिवत आयोजन हुआ। इससे करुणा सागर जगमग हो उठा। काशी से आए विद्वान पं. हर्ष मिश्र, उज्ज्वल मिश्र, पंकज अग्निहोत्री, रविन्द्र पांडेय, अमन पांडेय, रंजीत दुबे आदि ने मंत्रोच्चार के साथ आरती गायन किया। शंख, घंटी की ध्वनि व हिरण्यवती नदी की आरती के साथ लोग भावविभोर हो गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजोली पांडेय, तृप्ति शाक्या आदि कलाकारों ने अनेक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुरातन छात्र सम्मेलन के साथ हुआ। इसका उद्घाटन विनय मणि ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया और कहा कि कुशीनगर महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष होता रहेगा। मुख्य अतिथि कल्कि धाम (संभल) के पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णन ने कहा कि कुशीनगर की पवित्र भूमि पर परमात्मा की कृपा है। श्रीमद्भागवत में उल्लेख है कि संभल में भगवान का 10 वां अवतार होगा। इससे पहले भगवान का नौंवा अवतार कुशीनगर भगवान बुद्ध का हुआ था। गंगा में तू यमुना में तू प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। परमात्मा सिर्फ प्रेम करने वालों को ही मिलते हैं। संचालन प्रभुनाथ दाढ़ी व दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, निकिता बोरा, डॉ. प्रियेश त्रिपाठी, राजेश प्रताप राव बंटी, रविशंकर मणि त्रिपाठी, विनयकांत मिश्र, देवेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश जायसवाल, ईओ प्रेमशंकर गुप्त, केशव सिंह, अशोक चौधरी, मारकंडेय शाही, वाजिद अली, पुरंदर प्रताप यादव, अमित मिश्र, तान्या, बीके मीरा, सुधारानी जायसवाल, कुन्नू जायसवाल, शशिकांत राव, अंकुर मिश्र, प्रवीण पांडेय, डॉ. हरिओम मिश्र, सत्येंद्र मिश्र, राम प्रताप चौरसिया, मनोज पांडेय, अभिषेक कुमार, ममता पांडेय, किरण दुबे, किरण सिंह, धनंजय सिंह, संजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed