फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aanganbadi workers jam road

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवरही व मोतीचक में जाम की सड़क

Wed, 07 Sep 2016 10:55 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 07 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
aanganbadi workers jam road
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
कुशीनगर। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बुधवार को भी जिले भर में आंदोलन किया। सेवरही और मोतीचक ब्लाक में महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। दुदही ब्लाक में सीडीपीओ कार्यालय में ताला बंद कर दिया। खड्डा ब्लाक में सपा नेता नथुनी कुशवाहा को घेरकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सेवरही व तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ब्लाक परिसर में एकत्रित हुईं और प्रदर्शन करते हुए तमकुहीरोड-तमकुहीराज मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची। बीडीओ सेवरही सतीश सिंह ने सड़क जाम की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। दो घंटे तक चला जाम तहसीलदार तमकुहीराज रामसुधार ने ज्ञापन लेकर खत्म कराया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष नीलम पांडेय, रविंद्र मिश्र, सविता देवी, मंजू मिश्रा, लक्ष्मी प्रजापति, उमापति कुशवाहा, साधना मिश्रा, मीरा गुप्ता, ममता देवी, निक्की राय, सुनीता चौधरी, कुसुमलता पांडेय, रचना श्रीवास्तव, गीता यादव सहित तमाम महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन


मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मोतीचक विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं ब्लाक अध्यक्ष नीतू सिंह की अगुवाई में सरकार विरोध नारेबाजी करते हुए ब्लाक परिसर पर धरना पर बैठ गईं। कुछ देर बाद महिलाएं वहां से उठीं और झांगा बाजार पहुंचकर हाटा-कप्तानगंज मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार हाटा हरिश्चंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। तहसीलदार ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार आंदोलन के छठें दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने खड्डा में सपा नेता नथुनी कुशवाहा का घेराव किया। प्रदेश सरकार को खरी खोटी सुनाने के बाद महिलाओं ने नथुनी कुशवाहा को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा दूबे ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि नौ सितम्बर को संगठन जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालेगा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सुमित्रा श्रीवास्तव, अर्चना पांडेय, सीमा पाठक, विद्यावती देवी, प्रियवंदा, सुनीता गुप्ता, रेनूबाला, गीता यादव, कुमुद उपाध्याय, पूनम मिश्रा, इंदु, सुमित्रा शर्मा, शोभा जायसवाल, सविता, माला पाल, शकुंतला देवी, रंभा, नरगिस बेगम सहित तमाम महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed