फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aanchal will take boxing training in Philippines

Kushinagar News: फिलिपींस में बाक्सिंग का प्रशिक्षण लेंगी आंचल

Thu, 28 Mar 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aanchal will take boxing training in Philippines
पडरौना। महिला मुक्केबाज आंचल सिंह बुधवार को फिलिपींस के लिए रवाना होंगी। वहां उन्हें 15 दिन तक मुक्केबाजी का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी आंचल के कोच राजेश कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि हाटा नगर के देवरिया देहात निवासी आंचल सिंह ने महिला मुक्केबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के तीनों प्रारूप जूनियर, यूथ व सीनियर वर्ग में मेडल जीता है। इस समय वे जेएस डब्ल्यू बल्लारी कर्नाटक में प्रशिक्षण ले रही हैं। खेलो इंडिया के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से संचालित मिशन 2036 ओलंपिक अभियान के तहत भारत की 20 सदस्यीय टीम 15 दिन के लिए फिलिपींस में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण लेने जा रही है। इस टीम में आंचल का चयन किया गया है। वहां 12 अप्रैल तक मुक्केबाजी का प्रशिक्षण लेंगी। इसका पूरा खर्च भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार की तरफ से वहन किया जाएगा।

आंचल की इस उपलब्धि पर हाटा एसडीएम प्रभाकर सिंह, हाटा चेयरमैन रामानंद सिंह, क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, अनिल मिश्रा, बीएन मिश्रा, पंकज शर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुजीत गौतम, राहुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, आदित्य चौहान, आईस प्रजापति आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed