फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aam Aadmi Party staged a protest against the privatization of electricity.

Kushinagar News: बिजली के निजीकरण के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party staged a protest against the privatization of electricity.
पडरौना। आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने बिजली निजीकरण, बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध कर इसे रोकने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रमाकांत कुशवाहा ने कहा कि बिजली निजीकरण से उपभोक्ताओं के हित प्रभावित होंगे और जनता को महंगी बिजली मिलेगी। पार्टी ने मांग की कि बिजली जैसी बुनियादी सेवा को निजी हाथों में सौंपने के बजाय सरकार को जनहित में व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। इसके बाद सीएम को संबोधित दिए गए ज्ञापन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिजली कंपनियों के निजीकरण पर रोक लगाने, बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र प्रसाद निषाद, रामअवध गुप्ता, एसके सक्सेना, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed