फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Aadhaar Seva Kendra launched in Padrauna block.

Kushinagar News: पडरौना ब्लॉक में आधार सेवा केंद्र शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Sat, 06 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Seva Kendra launched in Padrauna block.
पडरौना। ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं सुलभ और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार को विकास खंड पडरौना परिसर में नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। सीएससी ई-गवर्नेंस के माध्यम से संचालित इस केंद्र का उद्घाटन सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक तक शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधार कार्ड आज प्रत्येक नागरिक की पहचान का महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जाता है।उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आधार सेवा केंद्र शुरू होने से ग्रामीण नागरिकों को आधार बनवाने, नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में संशोधन कराने अथवा बायोमेट्रिक अपडेट के लिए जिला मुख्यालय या अन्य दूरस्थ केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र संचालकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed