{"_id":"61db1d298202121be43863c6","slug":"aadarsh-aachaar-sanhita-ka-hoga-sakhtee-se-paalan-deeem-kushinagar-news-gkp4231003151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड गाइडलाइन और आदर्श आचार संहिता का होगा सख्ती से पालन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड गाइडलाइन और आदर्श आचार संहिता का होगा सख्ती से पालन: डीएम
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेलऔर अन्य?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड गाइडलाइन और आदर्श आचार संहिता का होगा सख्ती से पालन: डीएम
विधानसभा चुनाव में बढ़ाए गए हैं 165 बूथ
कुशीनगर। आगामी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने बताया कि जनपद में छठे चरण में मतदान होना है। चार फरवरी से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 11 तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 14 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 फरवरी को नाम वापसी, तीन मार्च को मतदान और दस मार्च को मतगणना होगी।
रविवार को अपराह्न तीन बजे जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम एस राजलिंगम ने पत्रकारों से वार्ता की और आयोग से मिले निर्वाचन संबंधी निर्देशों के बारे में जानकारी दी। बताया कि कुशीनगर जनपद में छठे चरण में चुनाव होगा। निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी को जारी होगी। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक जनपद में रैली, सभा, नुक्कड़ नाटक इत्यादि के आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा। कोविड गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। मतदानकर्मियों को कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज के साथ-साथ बूस्टर डोज भी लगाया जाएगा। मतदान से जुड़े पोलिंग एजेंट का भी टीकाकरण अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में 2634204 मतदाता हैं। इनमें दिव्यांग मतदाता 17727 तथा 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के 39689 मतदाता हैं। जेंडर रेश्यो 1000 पुरुष पर 897 महिलाओं का है। पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत जहां-जहां कम हुआ है, उसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डीएम ने कहा कि पोलिंग स्ट्रांग रूम उदित नारायण डिग्री कॉलेज में बनाया जाएगा। राजनीतिक होर्डिंग और बैनर हटाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार सीमा से सटे क्षेत्र में बोगस वोटिंग को रोकने के सवाल पर उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण, जनगणना के आंकड़े एवं बूथवार निगरानी की प्रक्रिया के जरिए रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस विधानसभा चुनाव में 165 बूथ बढ़ाए गए हैं। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के भी उपाय किए जा रहे हैं। इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह, एडीएम देवीदयाल वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह व जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार उपस्थित थे।
फेक न्यूज पर कार्रवाई की जाएगी : एसपी
एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सभी क्षेत्रों में राजनीतिक होर्डिंग, बैनर हटाए जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा, जो नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों की भी मॉनीटरिंग की जा रही है। फेक न्यूज व बिना पुष्टि के न्यूज पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कोई भी भ्रामक या अफवाह जनक तथ्य प्रसारित करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी एवं सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। क्योंकि किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।