फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth died in accident in turkpatti

गन्ना लदे ट्रॉला की चपेट से युवक की मौत, एक घायल

Sun, 27 Dec 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
a youth died in accident in turkpatti
गन्ना लदे ट्रॉला की चपेट से युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी चौराहे के पास गन्ना लदे ट्रॉला की चपेट में आने से बाइकसवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे तुर्कपट्टी से बाजार कर कोरया निवासी निजन (36) और नागेंद्र (34) घर जा रहे थे। अभी सेवरही-कसया मार्ग पर नोनियापट्टी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि कसया की तरफ जा रहे एक ट्रॉला की चपेट में आ गए, इससे मौके पर ही निजन की मौत हो गई, जबकि नागेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवा दिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आधे घंटे तक सड़क जाम रही। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों के रोने-बिलखने से पूरा माहौल शोकाकुल हो गया। एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद भाग गया। ट्रैक्टर व ट्रॉला को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक घायल
नेबुआ रायगंज। क्षेत्र के सूरजनगर बाजार में रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे टेंपो और गन्ना लदे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इसमें टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि टेंपो में कोई यात्री नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed