फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young woman who went to pluck flowers was hit on the head with a shovel, serious

Kushinagar News: फूल तोड़ने गई युवती के सिर पर मारा फावड़ा, गंभीर

Sat, 27 Sep 2025 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
A young woman who went to pluck flowers was hit on the head with a shovel, serious
रामकोला/लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के बडहरा बाबू गांव के मौनही बड़हराबाबू टोले निवासी एक 21 वर्षीय युवती पर शुक्रवार की भोर में एक युवक ने कुदाल से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवती नवरात्र पूजा के लिए फूल लेकर घर जा रही थी।
विज्ञापन

गांव के लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने युवती को अस्पताल भेजा ओर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। उधर युवती की हालत गंभीर देख परिजन उन्हें गोरखपुर एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव निवासी 21 वर्षीय मीना राजभर उर्फ जोन्हा गांव में अपनी भाभी चंदा देवी और उनके तीन बच्चों के साथ घर पर रहते हैं। करीब चार वर्ष पहले उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मीना का एकलौता भाई सुकई राजभर बीते डेढ़ वर्ष से विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। शुक्रवार की भोर चार बजे मीना अपनी एक सहेली के साथ रजवाहा के किनारे सडक पर फूल तोड़ने गई थी। उसी दौरान गांव का 23 वर्षीय विवेक राजभर वहां पहुंचा और कुदाल से मीना के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर अचेता हो गई। घटना के बाद उसके साथ फूल तोड़ने गई उसकी सहेली वहां से भा गई। मौजूद लोगों की सूचना पर आई रामकोला पुलिस युवती को सीएचसी रामकोला अस्पताल भिजवाया और आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले गई।

उधर घायल युवती की हालत गंभीर देख डॉक्टर प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिए, लेकिन परिजन उन्हें गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराएं हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी युवक हमेशा नशे में रहता है। वह अक्सर अपने मां-बाप और छोटी बहन प्रियंका को मारता पीटता रहता है। गांव के लोगों ने बताया कि वह गांव में किसी से भी उलझ जाता है। विवेक की मां मंजू देवी बेटे के करतूतों से डरी रहती हैं। इस संबंध में रामकोला थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी साइको लग रहा है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल युवती का इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed