{"_id":"684a708d6ab5f2ec7a09a857","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-in-kashinagar-his-body-was-hidden-in-a-cemetery-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चाकू मारकर युवक की हत्या, कब्रिस्तान में ले जाकर छिपा दिया शव- ऐसे हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चाकू मारकर युवक की हत्या, कब्रिस्तान में ले जाकर छिपा दिया शव- ऐसे हुई जानकारी
Thu, 12 Jun 2025 11:45 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:45 AM IST
सार
आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को सड़क पर 100 मीटर तक घसीटकर कब्रिस्तान में लेजाकर छिपाया था। मृतक की पहचान सत्तार अली (32) के रूप में हुई। गांव की एक विधवा महिला और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कुशीनगर स्थित अहिरौली थाना क्षेत्र के पिपरही गांव के कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। शरीर देखकर लग रहा था कि किसी ने चाकू या धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी से हत्या की हो।
विज्ञापन
आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को सड़क पर 100 मीटर तक घसीटकर कब्रिस्तान में लेजाकर छिपाया था। मृतक की पहचान सत्तार अली (32) के रूप में हुई। गांव की एक विधवा महिला और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि जिससे संबंध को लेकर हत्या की चर्चा चल रही है, वो विधवा महिला और परिवार के अन्य लोग घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन