{"_id":"68acc0a91c38ea11050c2891","slug":"a-young-man-sleeping-on-the-roof-was-kidnapped-and-found-tied-up-in-a-room-near-the-house-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144046-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छत पर सो रहे युवक का अपहरण, घर के पास एक कमरे में हाथ-पैर बंधा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छत पर सो रहे युवक का अपहरण, घर के पास एक कमरे में हाथ-पैर बंधा मिला
Tue, 26 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
हाथ-पैर बांध रखा गया मुकुन्द। स्रोत-सोशल मीडिया
खडडा। थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में शनिवार की रात भोजन कर छत पर सोने गया युवक गायब हो गया। सोमवार को सुबह युवक एक बंद झोपड़ी में मिला। उसका हाथ, पैर रस्सी से बांधा गया था और मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने युवक को तुर्कहा पीएचसी पर भर्ती कराया, पुलिस की जांच में पता चला कि भाईयों व पिता से जमीन को लेकर विवाद चलता है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरौना गांव के जगदीश गिरी के तीन पुत्र हैं। संपत्ति बंटवारे को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। शनिवार की रात में इनके छोटे बेटे मुकुंद गिरी (35) अपने छत पर सोने गए तथा संदिग्ध हाल में लापता हो गए। इनकी पत्नी रिंकू देवी तीन बच्चों के साथ पति की तलाश कर रही थी। गांव के केला चौक पर जगदीश गिरी की फूस की झोपड़ी है। कुछ दिन से ताला बंद था।जगदीश के दूसरे नंबर का बेटा गोविंद गिरी वहीं बगल में एक दुकान चलाता है।
गोविंद ने बताया कि झोपड़ी के पास वह मुंह धो रहे थे, तभी अंदर से किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। यह बात उसने अपनी पत्नी शोभा को बताया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। डायल 112 को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर जब लोग अंदर पहुंचे तो मुकुंद गिरी एक प्लास्टिक पर जमीन पर पड़ा था। उसका दोनों हाथ पैर रस्सी से बांधा गया था तथा मुंह में कपड़ा ठूसकर पूरे चेहरे को बांध दिया गया था। आनन फानन में उसको बंधन मुक्त कर तुर्कहा सीएचसी भेजा गया, जहां इलाज किया गया।