फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man riding a bike died in an accident

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत

Wed, 27 Apr 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike died in an accident
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : KUSHINAGAR
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के किन्नरपट्टी बाजार के पास हुआ हादसा
जटहां बाजार(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के किन्नर पट्टी बाजार के पास बुधवार शाम करीब छह बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भ्सिजवाया। इलाज के दौरान देर शाम एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।

उधर, मौका पाकर वाहन चालक भाग निकला। कार में बैठे तीन लोगों को पुलिस वाहन सहित थाने लेकर चली गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव के इमरान (19) और गोविंद रौनियार (18) बुधवार शाम करीब छह बजे किन्नर पट्टी बाजार से घर जा रहे थे। किन्नर पट्टी बाजार के पास जटहां बाजार की तरफ से आ रही एक कार की चपेट में आ गए। कार की गति इतनी तेज थी कि वाहन की ठोकर से बाइक सवार बाइक समेत पुल के नीचे गिर गए। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां इलाज के दौरान देर शाम इमरान की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे एसओ रामचंद्र राम कार में सवार तीनों लोगों और कार को थाने लेकर चले गए। एसओ ने बताया कि वाहन चालक भाग गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed