फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man died in a collision with a Magic, another injured

Kushinagar News: मैजिक की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 01 Jun 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a collision with a Magic, another injured
कसया। नगर के पडरौना मार्ग पर बैरिया चौराहे के पास शुक्रवार की रात को घर जाने के लिए खड़े दो युवकों को अनियंत्रित मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने कसया सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राय निवासी विनीत (19), मुकेश (18) निवासी बकनहा वेल्डिंग करने कसया आए थे। वहां से घर जाने के लिए नगर के बैरिया चौराहे के पास करीब 10 बजे खड़े होकर साधन का इंतजार कर रहे थे। उसी समय कसया के तरफ से तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने अनियंत्रित होकर दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो ने घायलों को सीएचसी कसया भेजा। जहां डॉक्टरों के विनीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed