{"_id":"6838b8944cd9580e750fec8f","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-while-plugging-in-the-inverter-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138392-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इन्वर्टर में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इन्वर्टर में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 30 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के खोठ्ठा चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान में बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे इन्वर्टर में प्लग लगाते समय एक युवक की बिजली की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन निजी साधन से गोरखपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव खोट्ठा निवासी राजू प्रजापति उर्फ गोबरी (35) अपने घर में चाय की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे घर में लगे इन्वर्टर में प्लग लगा रहा था कि बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। यह देखकर परिवार के लोग अवाक रह गए। आनन-फानन में निजी साधन से गोरखपुर मेडिकल काॅलेज ले जाते समय रास्ते में राजू प्रजापति उर्फ गोबरी की मौत हो गई। उसके बाद परिजन शव को वापस घर लेकर चले आए।