{"_id":"684f124eba5f8811c20d3f78","slug":"a-young-man-committed-suicide-due-to-one-sided-love-his-family-members-consider-him-a-suspect-kushinagar-news-c-7-gkp1057-971615-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की मौत
Mon, 16 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के कारण युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर से बघौचघाट के लिए शनिवार की शाम बाइक से निकला था।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी सुमंत प्रसाद (25) दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई देवानंद प्रसाद गांव में ही एक टेंट हाउस चलाता है, जबकि सुमंत दुबई में एक कंपनी में काम करता था। दो माह पहले वह दुबई से घर आया था। सात जून को सुमंत की शादी कुशीनगर जिले के लक्ष्मीपुर गांव की प्रियंका से हुई थी
घर में खुशी का माहौल था। शादी के सातवें दिन सुमंत शनिवार की शाम को बाइक से बघौचघाट के लिए निकला था। गांव के बाहर पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बघौचघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों के घरों में भी चूल्हे नहीं जले।