{"_id":"61dc6f4f6a74c76e5a06bbaf","slug":"a-young-man-caught-in-the-current-while-removing-the-poster-kushinagar-news-gkp423212252","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर हटाने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर हटाने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर हटाने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक
झुलसे सफाई कर्मचारी को सीएचसी तुर्कहा में कराया गया भर्ती
छितौनी (कुशीनगर)। सोमवार दोपहर बाद बिजली के खंभे से पोस्टर हटा रहा एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सहयोगियों ने उसे सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हनुमानगंज थानाक्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी निवासी 20 वर्षीय गोविंद नगर पंचायत छितौनी में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है। नगर प्रशासन की तरफ से आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सार्वजनिक जगहों और बिजली के खंभों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर-पोस्टर हटवाए जा रहे हैं। कस्बे के एक बिजली पोल पर लगा पोस्टर गोविंद उतार रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। सहयोगियों ने मौजूद लोगों की मदद से उसे सीएचसी तुर्कहा भर्ती कराया गया।