{"_id":"5a81dfc54f1c1b0a7b8b6a41","slug":"a-worker-died-in-an-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक मजदूर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक मजदूर की मौत, तीन घायल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फाेटाे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पटहेरवा ओवर ब्रिज पर फोरलेन की मरम्मत कार्य में लगे चार मजदूर सोमवार की दोपहर में हादसे के शिकार हो गए। इसमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा गया। इस हादसे में ट्रैक्टर का चालक भी घायल हो गया। हादसे के कारण एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
फोरलेन पर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। सोमवार को पटहेरवा ओवर ब्रिज पर कार्य हो रहा था। दोपहर करीब एक बजे मरम्मत कार्य के लिए मजदूर ओवरब्रिज पर खड़ी ट्राली से सामान उतार रहे थे। इसी दौरान फाजिलनगर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने सामान लदी ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्राली व ट्रैक्टर ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकरा गया। ट्रैक्टर डिवाडर पर चढ़ गया, जबकि गिट्टी-बालू समेत ट्राली पलट गई। इस दौरान 20 वर्षीय अशरफ नाम के मजदूर की दबने से मौत हो गई। अन्य तीन मजदूर 24 वर्षीय मुदल, 25 वर्षीय रज्जाक व 23 वर्षीय कलाम गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायल मजदूर पश्चिम बंगाल प्रांत के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे की वजह से ओवरब्रिज के एक लेन पर आवागमन बंद हो गया। दूसरे लेन पर भी आवाजाही प्रभावित हो गई। काफी देर बाद पुलिस और एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक 20 वर्षीय पन्ना निवासी मल्लूडीह भी इस हादसे में घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक का इलाज बगल के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी एसओ अजय सिंह का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। दो मजदूरों का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।