{"_id":"689b9f4bc3c56362a20effd3","slug":"a-woman-was-mauled-to-death-by-a-pack-of-dogs-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1036306-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुत्तों के झुंड ने महिला को नोचकर मार डाला, दर्द की आवाज में दब गई माधुरी की चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुत्तों के झुंड ने महिला को नोचकर मार डाला, दर्द की आवाज में दब गई माधुरी की चीख
Wed, 13 Aug 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:38 AM IST
सार
सोमवार को परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले गए थे। इलाज के बाद शाम को जब वह गांव पहुंची तो इधर-उधर घूमने लगी। मंगलवार को सुबह से वह दिख नहीं रही थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने गांव के बाहर पंचायत भवन के पास खेत में उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी देखी।
विज्ञापन
कुत्ते का काटना
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी गांव में कुत्तों के झुंड ने महिला को नोचकर मार डाला। गांव के बाहर पंचायत भवन के पास मिलने शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले गोरख पटेल की 30 वर्षीय बेटी माधुरी पटेल की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले महाराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र के पिपरहिया गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद से वह अपने मायके अर्जुन डुमरी गांव में रहने लगी। इधर, कुछ दिनों से वह मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

Trending Videos
सोमवार को परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले गए थे। इलाज के बाद शाम को जब वह गांव पहुंची तो इधर-उधर घूमने लगी। मंगलवार को सुबह से वह दिख नहीं रही थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने गांव के बाहर पंचायत भवन के पास खेत में उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी देखी।
शोर मचाने पर गांववाले जुट गए। वहां लोगों ने कुछ कुत्तों को घूमते देखा। लोगों ने बताया कि कुत्तों के हमले से ही माधुरी के शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल रामसहाय चौहान ने भी बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुत्तों के झुंड ने उसे काफी देर तक नोचा होगा। इससे उसके शरीर पर कई जगह गंभीर निशान हैं।

कुत्तों की आवाज में दब गई माधुरी की चीख
जिले में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी गांव में मंगलवार को एक अर्धविक्षिप्त महिला को कुत्तों के झुंड ने नोंचकर मार डाला। हाल ही में कसया में कुत्तों का झुंड एक मासूम को दरवाजे से खींचकर लहूलुहान कर दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है।
अर्जुन डुमरी गांव निवासी गोरख पटेल की 30 वर्षीय पुत्री माधुरी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और दिनभर गांव में इधर-उधर घूमती रहती थी। मंगलवार सुबह वह घर से निकली, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। परिजन खोजबीन में जुटे ही थे कि गांव के बाहर पंचायत भवन के पास उसका क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया।

शव के पास कई आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे। गांव वालों का कहना है कि शव देखकर साफ लग रहा था कि कुत्तों ने हमला कर जान ली। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में कुत्तों के हमले में कई लोग घायल हुए हैं।
कसया के अमिय नगर त्रिपाठी वार्ड में गेट पर खड़े पांच वर्षीय अनिक को मासूम को कुत्ते खींच ले गए और काटकर जख्मी कर दिए। इसके अलावा मथौली नगर में करीब आठ माह पूर्व एक महिला की कुत्तों के काटने से मौत हो गई थी। इसके अलावा आठ से अधिक बुजुर्गों पर कुत्तों का झुंड मथौली कस्बे में हमला कर दिया था।

खेत से फसल देखकर लौटते समय यह घटना हुई थी। करीब दस दिनों तक लोग घरों से हाथ में लाठी डंडा लेकर निकल रहे थे। नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की मदद से कुत्तों को पकड़वाकर आबादी से दूर छोड़ा गया। नगर निकाय और प्रशासन की लापरवाही से यह समस्या विकराल होती जा रही है।
अर्जुन डुमरी गांव के लोग इस घटना के बाद सहम गए हैं, घरों से बच्चों को नहीं निकलने दे रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि जिस तरह से कुत्तों ने माधुरी के शरीर को नोचा था। वह देखकर रोंगटे खड़े हो गए, पंचायत भवन के पास सुनसान स्थान है। इसलिए माधुरी की चीख भी हमलावर कुत्तों की आवाज के सामने कमजोर पड़ गई। इस लिए किसी जानकारी तक नहीं हो सकी।

बच्चों को घर से बाहर नहीं भेज रहे लोग
लगातार हो रही घटनाओं से गांव-शहर के लोग दहशत में हैं। खासकर माता-पिता अब छोटे बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने में हिचकिचा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन तुरंत आवारा कुत्तों की धर-पकड़ अभियान चलाए, ताकि मासूम और कमजोर लोगों की जान बचाई जा सके।