{"_id":"61900e114376e3275249536d","slug":"a-woman-was-died-in-accident-kushinagar-news-gkp4162440185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से घायल महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

- उदयभान सिंह के टोला की निवासी थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-सेवरही मार्ग स्थित उदयभान सिंह के टोला के पास शनिवार की शाम करीब चार बजे बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी दुदही ले गए, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं मिलने से महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया।
दुदही अंतर्गत उदयभान सिंह की टोला निवासी इदनी (70) शनिवार शाम करीब चार बजे दुदही-सेवरही मार्ग की पटरी पर खड़ी थी। इसी दौरान सेवरही की तरफ से आ रहे एक बाइक की चपेट में आ गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। चालक बाइक वहीं छोड़कर भाग गया। परिजन घायल महिला को दुदही सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया। विशुनपुरा ब्लॉक से एंबुलेंस भेजी भी गई, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी और महिला की मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों ने एंबुलेंस समय पर नहीं आने से महिला की मौत बताकर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाने के एसआई निरंजन राय और जगमेंद्र ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर शनिवार को तेज गति आ रहा एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर शनिवार की दोपहर ईंट लदा एक ट्रैक्टर ट्राली तेज गति से पनियहवा गांव की तरफ जा रहा था। पनियहवा ढाले से गांव की ओर जाते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर अजय गुप्ता की चाय की दुकान में घुस गया। गनीमत रहा कि इस कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकान के पास खड़ी पनियहवा गांव निवासी राकेश की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में ले थाने चली गई। संवाद